जेल में बंद 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग सिख कैदियों को तुरंत रिहा करने की मांग


सिखों से जुड़े मुद्दे को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) का शिष्टमंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के नेतृत्व में केंद्रीय गृह सचिव राजीव गाबा से मिला। उनसे जेल में बंद 70 वर्ष से अधिक उम्र के सिख कैदियों की रिहाई, बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदलने, 1984 के सिख विरोधी दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने सहित सिखों से संबंधित अन्य मुद्दों को हल करने की मांग की।