हवा में घुला जहर, ज्यादा देर न रहें बाहर : दिल्ली का एयर इंडेक्स बढ़कर 256, फरीदाबाद में 286, गाजियाबाद में 302


नई दिल्ली: हवा की गति काफी कम हो जाने से अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही राजधानी की हवा में जहर घुलने लगा है। पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। इस स्थिति में अगले दो से तीन दिनों तक स्थिति में सुधार की संभावना नहीं है।

सफर इंडिया ने इसके मद्देनजर लोगों को घर से ज्यादा देर बाहर न रहने की सलाह दी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का एयर इंडेक्स बढ़कर 256 पहुंच गया है। एनसीआर के हालात तो बेहद खराब हो गए हैं। फरीदाबाद में 286, गाजियाबाद में 302