राहत : वाहनों से 36 दिनों तक नहीं वसूला जाएगा व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स



दिल्ली में 13 टोल नाकों पर अगले 36 दिनों तक व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स की वसूली नहीं की जाएगी। दक्षिणी निगम ने सभी टोल नाकों पर आरएफआइडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) स्थापित किए जाने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि अभी भी ईसीसी (एनवायरनमेंट कंपेनसेशन चाजर्) देना जरूरी होगा। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष शिखा रॉय ने बताया कि सभी टोल नाकों पर 9 अगस्त से 13 सिंतबर 2018 तक व्यावसायिक वाहनों से टोल की वसूली नहीं होगी।