35 साल से पहले सीमा पार पाकिस्तान चला गया था भगुसिंह, तला में पशु चराने गए थे तबसे नहीं लौटा



50 साल से पति भगुसिंह की राह देख रही लक्ष्मी कंवर(65) को पाक जेल में बंद जयपुर निवासी गजानंद की रिहाई से उम्मीद जगी है। लक्ष्मी के अनुसार 1983 में भगुसिंह पड़ोसी गांव गोहड़ का तला में पशु चराने गए थे। गलती से उन्होंने सीमा पार की तो पाक रेंजर्स ने भारतीय जासूस समझकर उन्हें पकड़ लिया।