क्या आधार वैध है? क्या यह निजता के अधिकार का उल्लंघन है?



आधार और इससे जुड़े साल 2016 के कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली 31 याचिकाओं पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रिजर्व रख लिया। 5 जजों की संविधान पीठ फैसला करेगी कि आधार वैध है या नहीं? यह निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है या नहीं? करीब साढ़े 4 माह के दौरान पीठ ने 38 दिन में 130 घंटे सुनवाई की। संविधान पीठ के समक्ष यह 45 साल की सबसे लंबी सुनवाई है।