ओड हत्याकांड: 23 को जिंदा जलाने के मामले में 14 की उम्रकैद बरकरार


अहमदाबाद|
जस्टिस अकील कुरैशी और जस्टिस बीएन कारिया की खंडपीठ ने ओड हत्या कांड के 18 आरोपियों में 14 की आजीवन कैद की सजा बरकरार रखी। गोधरा कांड के बाद 1 मार्च को आणंद जिले के केवल 1500 की आबादी वाले ओड गांव के एक घर में छिपे एक समुदाय के 23 लोगों को भीड़ ने जिंदा जला दिया था।