उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का बड़ा हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में छह कार, एक मिनी बस, एक ऑटोरिक्शा, मोटरसाइकिल सहित कुछ वाहनों के साथ ही पैदल जा रहे लोग और काम कर रहे मजदूर आ गए। जिस वक्त हादसा हुआ यहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। दो पिलर गिरने से काँक्रीट का 200 मीटर लंबा 100 टन वजनी बीम अचानक सड़क पर आ गिरा।
