Delhi University Admission : 15 मई से अंडरग्रेजुएट, 18 मई से पोस्ट ग्रेजुएट, 20 मई से एमफिल व पीएचडी के लिए शुरू होगी प्रक्रिया

डीयू में दाखिले के लिए प्रशासन ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। 15 मई से अंडरग्रेजुएट कोर्सेज, 18 मई से पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए डीयू की वेबसाइट में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हालांकि तारीखों के ऐलान में 45 दिनों की देरी हुई है। 15 जनवरी 2018 को डीयू की एडमिशन कमेटी ने कहा था कि अप्रैल के पहले हफ्ते से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



ऑनलाइन दाखिले के वक्त छात्र इन बातों का रखें ध्यान

  • सेशन 2018-19 में दाखिले के लिए छात्रों को 84 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज और 86 पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा।
  • फॉर्म भरते समय रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को ध्यान से पड़ें, डीयू की वेबसाइट www.du.ac.in में जाकर दाखिले से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
  • छात्रों को ऑनलाइन ही दाखिले से जुड़े सभी इनफॉर्मेशन बुलेटिन पता चल जाएंगे। छात्र फॉर्म डाउनलोड करने के बाद फॉर्म को भरेंगे।
  • तीन से चार कोर्सेज में भी अप्लाई कर सकते हैं। एससी, एसटी, ओबीसी और स्पोर्ट्स कोटे से दाखिला लेंगे, वे सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी भी दें।