52 वर्षीय डेनिश महिला से दुष्कर्म में दोषियों को ताउम्र जेल


52 वर्षीय डेनमार्क की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हाई कोर्ट ने पांचों दोषियों को निचली अदालत द्वारा दी गई आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है।

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर व आइएस मेहता की पीठ ने कहा कि पीड़िता की गवाही और सभी वैज्ञानिक सुबूत व डीएनए रिपोर्ट से दोषियों के अपराध को साबित करने में मदद मिली।