छिन जाने से नाराज चल रहे नितिन पटेल अब बने केवल वित्त मंत्री


दिग्गज पाटीदार नेता नितिन पटेल ने उप मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण कर लिया और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे।

वे वित्त, शहरी विकास और पेट्रोकेमिकल विभाग छिन जाने से नाराज चल रहे थे।
आखिरकार उनको वित्त विभाग देकर मना लिया गया। राजभवन से नए मंत्रिमंडल की अधिसूचना जारी कर दी गई है।