मुरैना के अंबाह क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पहले सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 21 वर्षीय महिला का शव शनिवार की देर रात घर के पीछे नीम के पेड़ से लटका मिला। महिला के पति का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। उसका कहना है कि मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन दूसरा अब तक फरार है।