जो शिक्षामित्र नहीं बन पाए थे सहायक अध्यापक उनके लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला!

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में खली चल रहे 26500 शिक्षकों के पदों को रिटायर शिक्षकों से भरने का फैसला लिया हैं। भर्ती किये जाने वाले ये रिटायर शिक्षक संविदा पर रखे जाएंगे। उत्तर प्रदेश सर्कार के इस फैसले पर कैबिनेट की बैठक में मुहर लगा दी गई है।
प्रदेश सरकार के इस फैसले की जानकारी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी। सरकर के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया की अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (एडेड स्कूल) में सहायक अध्यापकों के 20200 और प्रवक्ता के 63000 पद खाली हैं। स्कूलों में रिक्त इन पदों को भरने की ये प्रक्रिया जारी है। नए शिक्षकों के चयन होने तक कैबिनेट ने 70 साल तक के रिटायर शिक्षकों से इन पदों को भरने का फैसला किया है। 

जो शिक्षामित्र नहीं बन पाए थे सहायक अध्यापक उनके लिए बड़ी खुशखबरी, यूपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला! 

क्या होगा वेतनमान

संविदा पर रखे जाने वाले सहायक अध्यापकों को 15 हज़ार रूपए प्रति माह और प्रवक्ता पद पर रखे जाने वाले रिटायर शिक्षकों को बीस हज़ार रूपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह सात पुराने और दो राजकीय होमियोपैथिक कॉलेजों में 369 शिक्षकों में से रिक्त 261 व पैरमेडिकल स्टाफ के 409 में से रिक्त 380 पदों पर संविदा भर्ती होगी। इनकी अधिकतम उम्रसीमा 65 वर्ष होगी।
प्राइमरी स्कूलों में फिर होगी शिक्षकों की भर्ती, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीटीसी छात्रों को दी बंपर खुशखबरी!
बता दें कि उत्तर प्रदेश में इससे पहले 2013 में बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में 41,307 संविदा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई थी। संविदा शिक्षकों के लिए एक हजार से अधिक पद छह जिलों इलाहाबाद, आजमगढ़, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और सुल्तानपुर में रिक्त थे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद उच्च प्राथमिक स्कूलों में कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव शिक्षा के लिए संविदा शिक्षक रखना अनिवार्य कर दिया गया था।
बोनस का प्रस्ताव पास, 10 लाख राज्य कर्मचारियों को मिला दिवाली का बम्पर तोहफा