कुछ बात उनकी, उम्र ढल रही है जिनकी

गांधी की समाधि राजघाट में दिखने वाला दृश्य और सुनाई देने वाली यह आवाज यहां हर रोज आने वाली उस पुरानी पीढ़ी के खुद को स्वस्थ रखने, एक-दूसरे के साथ हो लेने और अपने लिए कुछ पल चुरा लेने की कोशिश है। वो हंसते हैं, खिलखिलाते हैं, कभी मंत्र तो कभी योग के साथ शरीर के हर जोड़ को मोड़ते-तोड़ते हैं। समाधि स्थल जाने के रास्ते पर आठ बुजुर्ग दो लाइन बना कर खड़े हैं। उनके हाथ ऊपर हैं, फिर सामने आए और अब इन्हें नीचे ले जाने की कोशिश है। कुछ और लोग घेरा बनाकर बैठे हैं। एक-दूसरे को छेड़ भी लेते हैं और फिर गंभीरता के साथ योग-व्यायाम का सिलसिला फिर शुरू हो जाता है।