दुस्साहस : करोलबाग में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मरा हुआ समझकर वहां से फरार




नई दिल्ली : करोलबाग इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची की गला दबाकर हत्या करने की भी कोशिश की और उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया।