विमान में न बंद करें एयर वेन्ट, नुकसान से ज्यादा हैं इसके फायदे


वातानुकूलित यात्रा करने वालों को अक्सर सीट पर बैठने के साथ ही एयर वेन्ट एडजस्ट करना पड़ता है। विमान यात्रा में यह होता ही है, ट्रेन एवं बस अगर वातानुकूलित है, तो उसमें भी सीट के आसपास यह होता है। इसमें से आने वाली ठंडी हवा से बचने के लिए कई लोग इसे बंद कर देते हैं। कुछ जगहों पर दो या उससे अधिक एडजस्ट स्विच होते हैं। इस बारे में जानना अच्छा होगा कि एयर वेन्ट को बंद करने से ज्यादा फायदा उसे ऑन रखने में है।