भिखारी के वेश में घर में घुसे लुटेरे, मां-बेटी पर हमला

गोकलपुरी इलाके में एक घर में भिखारी के वेश में लुटेरे दाखिल हो गए। करीब चार की संख्या में पहुंचे लुटेरों ने घर में मौजूद मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया।
गोकलपुरी पुलिस ने लूटपाट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त में जुटी है।