दिल्ली, कोलकाता से काठमांडू तक ट्रेन
दिल्ली और कोलकाता को रेलमार्ग के जरिये काठमांडू से जोड़ा जाएगा। इससे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने और लोगों के आने-जाने को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने काठमांडू तक सीधी रेल लाइन बिछाने की घोषणा की।