ओबीसी दिव्यांगों को सिविल की परीक्षा में 10 के बजाए 7 अवसर देने का दिया अादेश : सुप्रीम कोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलों को रद्द करते हुए सिविल सर्विस परीक्षा के लिए ओबीसी कैटेगरी के सभी उम्मीदवारों को सामान्य कैटेगरी के दिव्यांगों की तरह 10 के बजाए 7 अवसर देने का अादेश दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने 2012 में एम सेल्वा कुमार मामले में और दिल्ली हाईकोर्ट ने 2014 को एक दिव्यांग की अर्जी व्यवस्था दी थी कि सामान्य कैटेगरी के दिव्यांगों को अगर सिविल सर्विस की परीक्षा में 7 अवसर प्रदान किए जाते हैं तो ओबीसी कैटेगरी के दिव्यांगों को 10 अवसर प्रदान किए जाएं।