नोट जमा करने पर अब कोई शर्त नहीं
रिजर्व बैंक ने अपना वह आदेश वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि पांच हजार से ज्यादा के पुराने नोट जमा करने पर पूछताछ की जाएगी और ज्यादा रकम के बारे में भी पूछताछ होगी. इसका असर हुआ है. रिजर्व बैंक ने इस बारे में अपना सर्कुलर वापस लेते हुए कहा है कि अगर किसी का खाता पूरी तरह से केवाईसी मानक के अनुरूप है तो वह बिना पूछताछ के जितनी रकम, कितनी बार भी 30 दिसंबर तक जमा कर सकता है..