मैक्सिको की राजधानी मैक्सिको सिटी के एक पटाखा बाजार में मंगलवार रात जबरदस्त धमाका हुआ. इस घटना में अब तक 29 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं. टुल्टेपेक में लगी आग से एक के बाद एक कई विस्फोट हुए और मेक्सिको सिटी में धुएं का गुबार छा गया. विस्फोट के समय बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक थे जो ईयरएंड पर पारंपरिक जश्न मनाने के लिए पटाखे खरीद रहे थे....
