एक अनोखी घटना : नोट बदलवाने में हर बार नाकामी से युवती ने लगाई फांसी

रोजाना होने वाली कमाई बंद हो गई और जो नोट घर में पड़े थे, वह पांच सौ और एक हजार के थे। रिजवाना के जीजा मोहम्मद नासिर का कहना है कि रिजवाना के पास पुराने नोट वाले चार हजार रुपये थे। तीन दिन से वह उसे बदलवाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। इससे हर बार नाकामी हाथ लग रही थी। घर में राशन भी नहीं था और कहीं से राशन व अन्य सामान उधार भी नहीं मिल रहा था। भाई अंसार ने बताया कि जब रविवार को भी नोट नहीं बदला गया तो वह बहुत परेशान हो गई थी। शाम 5 बजे वह पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में गई और वहां उसने फांसी लगा ली।