सर्जिकल स्ट्राइक व उसके बाद सीमा पर जारी तनाव के संदर्भ में खुफिया एजेंसियों ने नेपाल के रास्ते पाकिस्तान परस्त आतंकियों के भारत में दाखिल होने की आशंका प्रकट की है। इसके मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। बिहार में वाल्मीकिनगर बॉर्डर पर एसएसबी के जवान गहन जांच के बाद ही आवागमन करने दे रहे हैं। इस दौरान अनजान या असामान्य व्यवहार करने वालों पर खास नजर रखी जा रही है।

