डोनाल्ड जॉन ट्रंप। यह नाम है उस शख्स का जिसे अमेरिकी जनता ने अपना 45वां राष्ट्रपति चुना है। दुनिया को हैरान और भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए बुधवार को 70 साल के इस अरबपति कारोबारी ने जीत हासिल की। दिसंबर में इलेक्टोरल कॉलेज की वोटिंग होगी। इसमें सफलता मिलने के बाद वह 20 जनवरी को शपथ लेंगे और उस कुर्सी पर आसीन होंगे जिस पर बैठने वाला शख्स दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है।
