मंगलवार रात मोदी ने अचानक राष्ट्र को संबोधित करते हुए आधी रात से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का एलान किया, तब उनकी बात की गहराई का पता चला। काले धन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद को प्रमुख चुनावी मुद्दा बना कर ही राजग सरकार सत्ता में आई थी। सरकार के इस फैसले को आजादी के बाद देश में भ्रष्टाचार व काले धन के खात्मे के लिए उठाया गया सबसे अहम कदम बताया जा रहा है।

