कुत्ते को बचाने के चक्कर में टैंकर से टकराई कार, छह घायल
विकास मार्ग पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े जल बोर्ड के टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के आगे अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पानी के टैंकर से जा भिड़ी। कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि टैंकर फुटपाथ पर चढ़ने के बाद नीचे यमुना खादर में लुढ़क गया।