एक करोड़ रुपये का काला धन उजागर करने पर 30% टैक्स, 3% सरचार्ज और 200% तक पेनाल्टी देनी होगी


  • काला धन जमा कर रखने वालों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। काले धन के बड़े कारोबारियों के एक ओर कुआं है तो दूसरी ओर खाई। अगर वे 500 व 1000 रुपये के नोट बैंक में जमा नहीं करते तो उनकी तिजोरियों में पड़ी इनकी गड्डियां रद्दी का ढेर बन जाएंगी और यदि बैंक खाते में जमा किया तो देर-सवेर आयकर विभाग की नजर में आ जाएंगे।
  • जानबूझकर टैक्स चोरी करने वाले ऐसे काले कारोबारियों को न सिर्फ 30 प्रतिशत टैक्स और 200 प्रतिशत पेनाल्टी देनी पड़ेगी बल्कि उन्हें छह माह से सात साल तक सजा भी हो सकता है। खास बात यह है कि जो ज्वैलर्स बिना पैन नंबर ज्वैलरी बेच रहे हैं, उनके खिलाफ आयकर विभाग कार्रवाई करेगा।