स्वास्थ्य मंत्रलय की ‘डॉक्टर ऑन कॉल’ योजना के तहत टोल फ्री नंबर 1075 पर देश के किसी भी हिस्से से फोन कर लोग अपनी सामान्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे। कॉल सेंटर पर डॉक्टर जैसे ही दवा की सलाह देगा उस दवा का नाम और खुराक का ब्योरा तुरंत मरीज के मोबाइल नंबर पर भी पहुंच जाएगा, जिसे कॉल रिसीव करते समय दर्ज किया गया था।
