दुनिया की सबसे छोटी लिफ्ट, कृत्रिम मांसपेशियां और मोटर बनाने वाले तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा नोबेल पुरस्कार

दुनियाकी सबसे छोटी लिफ्ट, कृत्रिम मांसपेशियां और सबसे छोटी मोटर बनाने वाले तीन वैज्ञानिकों को इस साल कैमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। ये वैज्ञानिक हैं फ्रांस के ज्यां पियरे सॉवेज, ब्रिटेन के सर जे फ्रेजर स्टोडार्ट और नीदरलैंड्स के बर्नार्ड एल फेरिंगा।