कोठा नंबर 64(जीबी रोड): क्राइम ब्रांच ने देह व्यापार के आरोपी को किया गिरफ्तार




नेपाल से तस्करी के जरिए लड़कियों को दिल्ली लाकर देह व्यापार में ढकेलने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मकोका के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान दामोदर पांडे उर्फ मक्खन (38) के रूप में हुई है। वह मध्य दिल्ली के जीबी रोड स्थित कोठा नंबर 64 के मालिक अफाक और सायरा के लिए लड़कियों से देह व्यापार कराता था। जिसके बाद वह कोठा नंबर 64 से जुड़ गया। वह कोठे में बतौर मैनेजर पिछले छह वर्षों से काम कर रहा है।