दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा
केंद्र सरकार ने मेरिटल रेप पर दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि एक पुरुष द्वारा पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म नहीं है, बशर्ते उसकी उम्र 15 साल से कम ना हो।
भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के अपवाद-2 में पति-पत्नी के निजी मामलों को लेकर विशेष जिक्र दिया गया है। यह परंपरागत सामाजिक ताने-बाने पर निर्भर करता है इसलिए असंवैधानिक और संविधान की धारा 14 से 21 तक का उल्लंघन नहीं है। धारा 375 के अनुसार पति द्वारा 15 साल से बड़ी उम्र की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना दुष्कर्म के दायरे में नहीं आता।
